फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक: अधिकारियों के साथ मंथन कर रहे अमित शाह

Sat, 24 Aug 2024 01:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नवा रायपुर के  मेफेयर लेक रिसोर्ट में नक्सल प्रभावित सात राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
वामपंथी उग्रवाद पर अधिकारियों के साथ मंथन कर रहे अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नवा रायपुर के  मेफेयर लेक रिसोर्ट में नक्सल प्रभावित सात राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव, डीजीपी और अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा बैठक में अर्द्धसैनिक बलों के ऑफिसर भी शामिल हैं। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। 

विज्ञापन




इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आदि नेता और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये सात राज्य बैठक में शामिल
बैठक में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। 






छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिले
देश के 38 जिलों में से छत्तीसगढ़ के 15 जिले नक्सल प्रभावित हैं। इनमें बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुई खदान गंडई, सुकमा, कबीरधाम और मुंगेली नक्सल प्रभावित जिले हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या छत्तीसगढ़ में ही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अमित शाह ने सरकार बनने के बाद प्रदेश की जनता से नक्सलवाद को खत्म करने का वादा किया था, इसलिये ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें