फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 4 जून को आएगा रिजल्ट

Wed, 08 May 2024 01:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गया है। अब चार जून को भाग्य का फैसला होने वाला है। आज सुबह सात बजे रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षक की उपस्थिति में और प्रत्यशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सीलिंग किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सातों सीटों पर तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गया है। अब चार जून को भाग्य का फैसला होने वाला है। आज सुबह सात बजे रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षक की उपस्थिति में और प्रत्यशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सीलिंग किया गया है।

विज्ञापन


आज बुधवार की सुबह स्ट्रांग रूम सीलिंग किया गया है। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा। सभी ईवीएम सुरक्षित। अब सीधा मतगणना के दिन खुलेंगे स्ट्रांग रूम। सेजबहार स्ट्रॉन्ग रूम में विधानसभावार हर बूथ के काउंटर अलग-अलग बनाए गए हैं।

सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईवीएम को रखा गया है। स्ट्रॉन्ग रूम और पूरा कैंपस तीन चरण के सिक्योरिटी में है। प्रथम चरण सुरक्षा (भीतर) आईटीबीपी, दूसरे चरण एसएएफ और तीसरा चरण सुरक्षा (बाहरी) में जिला पुलिस बल के जवान तैनात हैं। 
विज्ञापन


सेजबहार स्ट्रॉन्ग रूम में 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें लाइव प्रसारण के साथ ही रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की गई है। अब चार जून को अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी कमरों का लॉक खुलेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें