फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha Election 2024: ईवीएम के विश्ववसनीयता पर संदेह निराधार, सुरक्षा मानकों से चलती है EVM

Sun, 07 Apr 2024 01:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अब ईवीएम को लेकर कोई संदेह नहीं है। इस पर उठने वाली शंकाएं निराधार है। इसके संचालन के लिए निश्चित प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है, जो पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है।
विज्ञापन
एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने एक दिवसीय उन्मुखीकरण और कार्यशाला शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब ईवीएम को लेकर कोई संदेह नहीं है। इस पर उठने वाली शंकाएं निराधार है। इसके संचालन के लिए निश्चित प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है, जो पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है। पत्रकार निर्वाचन के दौरान अन्य विभागों के साथ ही अति आवश्यक सेवा में होते हैं। ऐसे में मतदाता के तौर पर कर्तव्य पूरा करने के लिए डाक मतपत्र की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले के निर्देश पर रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित मीडिया कार्यशाला में निर्वाचन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इलेक्शन मशीनरी और इसमें लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की विशेषज्ञता और निष्पक्षता संदेह से परे है। इस दौरान सभी को भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल्स और मोबाइल एप की जानकारी दी। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शारदा अग्रवाल ने पेड न्यूज, मीडिया मॉनिटरिंग सेल, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के कामों के बारे में बताया। 

इस दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यूएस अग्रवाल ने ईवीएम की कार्यप्रणाली का उल्लेख किया। उन्होंने इसकी सुरक्षा में बरती जाने वाली सावधानियां और पारदर्शी प्रणाली की जानकारी दी। कार्यशाला में राजधानी रायपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता देकर विषय विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें