फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: ऐसा क्या हुआ कि मंच के बाहर बैठकर PM मोदी के भाषण सुनते दिखे पूर्व मंत्री राजेश मूणत, वीडियो वायरल

Sat, 08 Jul 2023 05:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ को 7600 करोड़ की सौगात दी। मंच से 'बदलबो-बदलबो, ए दारी सरकार बदलबो' का नारा दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री राजेश मूणत मंच के बाहर बैठकर भाषण सुनते नजर आए।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजेश मूणत मंच के बाहर बैठे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ को 7600 करोड़ की सौगात दी। मंच से 'बदलबो-बदलबो, ए दारी सरकार बदलबो' का नारा दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री राजेश मूणत मंच के बाहर बैठकर भाषण सुनते नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व विधायक मंच के बाहर भाषण सुनते दिख रहे हैं।

विज्ञापन




सियासी गलियारे में चर्चा है कि मूणत ने मोदी की सभा के लिए पर्दे के पीछे खुद को झोंक दिया। वायरल वीडियो में मूणत एक खुले मंच पर अकेले भाषण सुनते दिख रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी कह रहे हैं विपक्ष आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो मुझे घूंट पी-पीकर कोसते रहते थे वो आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। उनको लगता है कि वो ऐसा करने से वे मोदी को डरा पाएंगे। 

सभा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे पूर्व मंत्री राजेश मूणत
रायपुर के साइंस कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए तीन डोम बनाए गए थे। सभा के लिए वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया था, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री राजेश मूणत को दी गई थी। सभा के लिए भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भी वो संभाल रहे थे। लेकिन जब पीएम पर भाषण देने पहुंचे तो वो खुद ही अलग-थलग होकर पीएम के भाषण सुनते दिखे। चर्चा ये भी है कि जब मूणत मंच पर बैठे तो एक सुरक्षाकर्मी के आने पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से उनकी चर्चा हुई है। इसके बाद वो मंच से उतरकर चले गए और एक खुले मंच पर बैठकर पीएम के भाषण सुनते दिखे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


अमर उजाला से बताई ये वजह
अमर उजाला ने इस संबंध में पूर्व मंत्री राजेश मूणत से बातचीत की। इस पर उन्होंने बताया कि वे पीएम मोदी के कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे थे। मंच पर भी बैठे थे। इस दौरान व्यवस्था को लेकर नीचे उतरे और व्यवस्था संभालने में लगे थे। कुछ समय तक आईजी संजीव भी उनके साथ रहे। इस दौरान पीएम मोदी मंच पर पहुंच गए। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मैं दोबारा मंच पर नहीं जा सकता था। इसलिए नीचे एक कुर्सी पर ही बैठ गया और पीएम मोदी के भाषण को सुना।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें