बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर की लूट
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर से बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। खबर है कि व्यापार विहार में बदमाश दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये ले उड़े। बताया जा रहा है कि पीड़ित ट्रांसपोर्टर चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी कवर्धा का रहने वाला है और बच्चों के लिए कॉपी-किताब खरीदने के लिए यहां आया था। लूट की वारदात के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।