फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रीपा और गौठानों से रोजगार को मिल रहा बढ़ावा, महिला सह-समूहों को फ्री में मिल रही ट्रेनिंग, सीएम ने ली बैठक

Sun, 01 Oct 2023 06:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अधिकतर लोगों को गौठानों और रीपा से काफी आर्थिक सहायता मिल रही है। इसके माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। सभी लोग आर्थिक रूप से शसक्त हो रहे हैं। प्रदेश की महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं।
विज्ञापन
भूपेश बघेल ने ली राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अधिकतर लोगों को गौठानों और रीपा से काफी आर्थिक सहायता मिल रही है। इसके माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। सभी लोग आर्थिक रूप से शसक्त हो रहे हैं। प्रदेश की महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक ली है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रविवार को विकास भवन कार्यालय में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक हुई। बैठक में दिशा समिति अंतर्गत सामूहिक कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सीएम ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। राज्य में गौठानों और रीपा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार ने स्व-सहायता समूह की ओर से निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सी-मार्ट खोला है। रोजगार के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक में केन्द्र सरकार के कई कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा, निगरानी, मूल्यांकन, केन्द्र और राज्य के मध्य समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, शहरी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग, उद्योग विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, खाद्य, स्किल डेव्हलपमेंट, चिप्स, खनिज विभाग, जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन


इस दौरान मनरेगा अंतर्गत कामों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सितंबर 2023 में मनरेगा के अंतर्गत 19.92 लाख परिवारों को कम मिला है। वहीं 1 लाख 36 हजार 838 काम पूरा किया गया है। मनरेगा अंतर्गत बीते पांच सालों में 5 हजार 690 नवीन तालाब, 2 हजार 915 अमृत सरोवर बनाया गया है। आधार बेस्ड भुगतान में राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना- 2 अंतर्गत स्वीकृत सभी काम पूरा कर लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना- 3 अंतर्गत 5612 किमी लंबाई की शतप्रतिशत की स्वीकृति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रथम है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रथम चरण में 175 ग्रामों का चयन किया गया है। उक्त चयनित सभी ग्रामों में वांछित संकेतकों को पूर्ण कर आदर्श ग्राम घोषित किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक येाजना अंतर्गत बीते एक सालों में 1 करोड़ 37 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क जांच और दवाई दी हैं। मातृ मृत्यु अनुपात 23 प्वाइंट के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें