फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election: बीजेपी की संभावित वायरल सूची में जिन दावेदारों का कार्यकर्ता करते रहे विरोध, वही बने उम्मीदवार

Mon, 09 Oct 2023 08:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बीजेपी प्रत्याशियों की संभावित वायरल सूची वायरल सीएम ने तंज कसते हुए कहा था कि ये संभावित सूची को लीक करने की भाजपा की चाल है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता जिन उम्मीदवारों का विरोध कर रहे थे, उन्ही को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार भाजपा में कई नए चहरे को मौका दिया है। पिछली बार बीजेपी प्रत्याशियों की संभावित सूची लीक हो गई थी। इसे देख भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला था। जमकर बवाल काटा था। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने भी तंज कसा था। सीएम ने तंज कसते हुए कहा था कि ये संभावित सूची को लीक करने की भाजपा की चाल है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता जिन उम्मीदवारों का विरोध कर रहे थे, उन्ही को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले बीजेपी की संभावित दूसरी लिस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ही उम्मीदवारों के खिलाफ विरोध कर रहे थे। वहीं सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में विरोध करने के लिए जुटे थे। दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में आकर एक उम्मीदवार का पुतला भी फूंका था। बता दें कि जिनके खिलाफ विरोध किया जा रहा था, अब बीजेपी ने उन्हीं नेताओं को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। 

धरसींवा विधानसभा से प्रत्याशी अनुज शर्मा
बीजेपी की संभावित सूची को देखकर धरसींवा विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ता गुस्से से आग बाबूले हो गए थे। संभावित सूची में अनुज शर्मा का नाम देखकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने ने इस पर जमकर विरोध किया। वहीं अनुज शर्मा का पुतला भी फूंके थे। फिर भी बीजेपी ने धरसींवा विधानसभा से अनुज शर्मा को ही प्रत्याशी के लिए चुना है। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमें पैरासूट उम्मीदवार नहीं चाहिए। अपने क्षेत्र के ही उम्मीदवार बनाया जाए। आगे देखना ये होगा कि बीजेपी के कार्यकर्ता धरसींवा विधानसभा के उम्मीदवार अनुज शर्मा का समर्थन करेंगे या नहीं। 
विज्ञापन


आरंग विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार गुरु खुशवंत
दूसरी ओर आरंग विधानसभा से बीजेपी कार्यकताओं ने संभावित सूची देखकर जमकर विरोध किया था। लगभग सैकड़ों कार्यकता आरंग से चलकर प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में विरोध करने के लिए जुटे थे। संभावित सूची में गुरु खुशवंत साहेब का नाम था। बता दें कि गुरु खुशवंत हाल ही में भाजपा पार्टी ने शामिल हुए थे। पार्टी क  कार्यकर्ता बौखला तुरंत पार्टी में शामिल होने वाले का नाम उम्मीदवारों की सूची में देखकर बौखला गए थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी पार्टी में शामिल हुए सदस्य को उम्मीदवार चुना जा रहा है। कई सालों से पार्टी में जुड़े लोगों का चहेरा सामने नहीं आ रहा है। इस विषय को लेकर आरंग के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा फूटा था। अब आगे देखना ये है कि क्या भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता आरंग विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार गुरु खुशवंत का समर्थन करेंगे या फिर नहीं। ये तो आने वाला दिन ही बताएगा। 

'कार्यकर्ता उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे या नहीं' 
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रत्याशियों की संभावित सूची देखकर कई विधानसभा के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। विरोध किए गए प्रत्याशियों को ही बीजेपी ने उम्मीदवारों के रूप में चुना है। बीते दिनों रायपुर ग्रामीण के उम्मीदवार का भी जमकर विरोध किया गया था। बीजेपी के संभावित सूची देखकर अधिकतर विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। भाजपा ने उन्हीं प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया है। संभावित सूची देखकर ही कार्यकर्ता पहले से ही नाराज चल रहे हैं। अब भाजपा की लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में ये देखना होगा की कार्यकर्ता उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे या नहीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें