छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव को लेकर तारीख निर्धारित कर दी गई है। दूसरी ओर बीजेपी ने आज सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 64 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस बार बीजेपी ने अलग ही एंगल से उम्मीदवारों का चयन किया है। भाजपा में प्रत्याशियों में सांसद, पूर्व कलेक्टर्स, अभिनेता और हिंसा में मारे गए युवक के पिता को चुना है। इससे पहले बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। कुल 85 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। पांच सीटों में प्रत्यासी उतारना बाकी रह गया है।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें तीन सांसद, दो पूर्व कलेक्टर्स और एक अभिनेता को टिकट दिया है, जिसमें सांसद रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत, अरुण साव को लोरमी और पत्थलगांव से गोमती साय को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को रायगढ़ और नीलकंठ टेकाम केशकाल विधानसभा से मौका दिया गया है। वहीं छालीवुड के स्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा को धरसींवा विधानसभा में उतारा गया है। इसके साथ ही हाल ही में बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से दमदार प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 85 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें से लगभग 48 नए चहरे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने 85 विधानसभा में से 14 विधानसभा सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार चुना है।
14 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार
- भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े
- प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ठे
- सरायपाली से सरला कोसरिया
- खल्लारी से अल्का चंद्राकर
- खुज्जी से गीता घासी साहू
- भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह
- सामरी से उधेश्वरी पैंकरा,
- जशपुर से रायमुनि भगत
- पत्थलगांव से गोमती साय
- लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया
- सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान
- चंद्रपुर से संयोगिता सिंह जूदेव
- धमतरी से रंजन दीपेंद्र साहू
- कोंडागांव से लता हुसेंडी