भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बी. चंद्रशेखर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
CG Elections 2023: भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब कैडर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बी. चंद्रशेखर को रायपुर जिले के सभी सातो विधानसभा क्षेत्रों के लिए पुलिस प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है। वो 1994 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी और रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के पालन, एसएसटी और फ्लाइंग स्क्वाड के बारे में चर्चा की।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इस समय होने वाले अपराधिक मामलों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। चुनाव को देखते हुए प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है।
इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
वहीं लोगों को शिकायत से संबंधित बात सीधे पुलिस ऑब्जर्वर से कर सकते हैं। इसके लिए फोन नंबर उपलब्ध है। रायपुर जिले में चुनाव से संबंधित पुलिस संबंधी शिकायतों और विषयों के लिए पुलिस प्रेक्षक से फोन नंबर 0771-4919291 पर संपर्क कर सकते हैं।