फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंतिम सूची जारी: सात उम्मीदवारों को मिला टिकट, यहां देखें 90 सीटों की पूरी लिस्ट

Sun, 22 Oct 2023 11:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

CG Election 2023:छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में सात नामों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने जारी की अंतिम सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में सात नामों की घोषणा की गई है। कुल चार विधायकों का टिकट कटा है। इससे पहले दूसरी सूची में कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था और पहली सूची में 30 नामों की घोषणा की गई थी। तीसरी लिस्ट से कांग्रेस 83 उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं।
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों को मौका, चार का कटा टिकट
कसडोल से वर्तमान विधायक शकुंतला साहू का टिकट काटकर संदीप साहू को दिया गया है। रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को दोबारा टिकट दिया गया है। पहली बार महासमुंद व सरायपाली सीट से महिलाओ को अवसर दिया है। महासमुंद से विधायक विनोद चंद्राकर का टिकट काटकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर व सरायपाली से मौजूदा विधायक किस्मतलाल नंद की जगह चातुरी नंद को उम्मीदवार बनाया गया है। सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी धुर्व का टिकट कटा है। उनकी जगह अंबिका मरकाम को टिकट दिया गया है।
 

इन उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा

1. बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव

2. सरायपाली -एससी से चातुरी नंद

3. महासमुंद से डॉ. रश्मि चंद्राकर

4. कसडोल से संदीप साहू

5. रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा

6. सिहावा से  अंबिका मरकाम

7. धमतरी से ओंकार साहू
  कौन हैं डॉ. रश्मि चंद्राकर
विज्ञापन

डॉ. रश्मि चंद्राकर बीएचएमएस शिक्षित हैं। बकली राजिम उनका मायका है। बेमचा मायका है। पति व ससुर भी चिकित्सक है। पूर्व में बेमचा से जनपद सदस्य चुनकर महासमुंद जनपद अध्यक्ष बनीे। अभी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं। रश्मि (उम्र 43) व चातुरी (उम्र 42) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगीं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट
दूसरी सूची में कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। दुर्ग शहर से अरुण वोरा, अहिवारा से निर्मल कोसरे भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया।

इस सूची में बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।
  • बिलासपुर - शैलेष पांडे
  • कोटा - अटल श्रीवास्तव
  • बेलतरा - विजय केशरवानी
  • बिल्हा - सियाराम कौशिक
  • मस्तूरी - दिलीप लहरिया
  • तखतपुर -रश्मि सिंह

रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास और रायपुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज को टिकट

दूसरी सूची में  महंत रामसुंदर दास रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, रापयुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को मौका दिया गया है। अभनपुर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, राजिम से अमितेष शुक्ला को दोबारा मौका दिया गया है। कुरूद से बीजेपी के अजय चंद्राकर के खिलाफ तारिणी चंद्राकर को उतारा गया है। भिलाई शहर से कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को दोबारा मौका दिया गया है। 

इसी तरह बिलासपुर से शैलेष पांडेय, रामानुजगंज से डॉ. अजय तीर्की, सामरी से विजय पैकरा, रायगढ़ से बीजेपी के ओपी चौधरी के खिलाफ कांग्रेस के प्रकाश शक्राजीत नायक चुनावी मैदान में होंगे। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में अधिकतर पुराने चेहरों को मौका दिया है। 

कांग्रेस की पहली सूची
इसके पहले कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें सीएम भूपेश बघेल पाटन से, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ने का एलान किया गया था। पहली सूची में पार्टी ने कोरबा से जय सिंह अग्रवाल, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, कांकेर से शंकर ध्रुव, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा से के छविंद्र महेंद्र कर्मा और बस्तर से लखेश्वर बघेल को उम्मीदवार बनाया।
विज्ञापन


यहां देखें कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट-
  1. अंबिकापुर से त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  2. सीतापुर से अमरजीत भगत, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  3. खरसिया से उमेश पटेल, वर्तमान कैबिनेट मंत्री 
  4. कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, वर्तमान विधायक
  5. सक्ति से डॉ. चरण दास महंत, वर्तमान स्पीकर 
  6. आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  7. डोंडीलोहारा से अनिला भेंड़िया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  8. पाटन से भूपेश बघेल, सीएम 
  9. दुर्ग ग्रामीण ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री
  10. साजा से रविंद्र चौबे, वर्तमान कैबिनेट मंत्री 
  11. नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  12. पंडरिया से नीलकंठ चंद्रवंशी 
  13. कवर्धा से मोहम्मद अकबर, वर्तमान कैबिनेट मंत्री 
  14. खैरागढ़ से यशोदा वर्मा 
  15. डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल 
  16. राजनांदगांव से गिरीश देवांगन 
  17. डोंगरगांव से दिलेश्वर साहू 
  18. खुज्जी से भोलाराम साहू 
  19. मोहला-मानपुर से इंद्रशाह मंडावी 
  20. अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई
  21. भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी  
  22. कांकेर से शंकर ध्रुव 
  23. केशकाल से संतराम नेताम 
  24. कोंडागांव से मोहनलाल मरकाम 
  25. नारायणपुर से चंदन कश्यप 
  26. बस्तर से लखेश्वर बघेल 
  27. चित्रकोट से दीपक बैज, वर्तमान पीसीसी चीफ 
  28. दंतेवाड़ा से छविंद्र कर्मा
  29. बीजापुर से विक्रम मंडावी
  30. कोंटा से कवासी लखमा, वर्तमान कैबिनेट मंत्री

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें