फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: 'छत्तीसगढ़ में सरकार बनी तो केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त करेंगे', राहुल गांधी ने कही यह बात

Sat, 28 Oct 2023 04:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा के साथ अदाणी पर जमकर हमला बोला।   उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं, या तो आप देश-प्रदेश के अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओं, या फिर  दूसरा गरीब लोगों को फायदा पहुंचाओं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांकेर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए केजी से लेकर पीजी तक सरकारी संस्थानों में मुफ्त शिक्षा का एलान किया है।  इसके साथ ही उन्होंने तेंदूपत्ता उत्पादकों के लिए चार हजार रुपए मानक बोरी तय करने, और लघु वनोपज में न्यूनतम समर्थन मूल्य से दस रुपए अतिरिक्त देने का ऐलान किया। दरअसल कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा के साथ अदाणी पर जमकर हमला बोला।   उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं, या तो आप देश-प्रदेश के अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओं, या फिर  दूसरा गरीब लोगों को फायदा पहुंचाओं। हमारी सरकार किसानों, गरीब, मजदूरों की मदद करती है, उनकी सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन अंत में वे अदाणी की मदद करते हैं। 

विज्ञापन

केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने ओबीसी जनगणना का सवाल एक बार फिर से उठाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम पिछड़ों की सरकार चलाते हैं, ओबीसी की सरकार चलाते हैं, तो फिर आप ओबीसी जनगणना से क्यों डरते हैं। आज जितनी भागीदारी ओबीसी की है, उतनी और किसी की नहीं है। यह सच्चाई आप नहीं बताना चाहते हो।  आज ओबीसी को ठगा जा रहा है, देश की 50 प्रतिशत आबादी ओबीसी वर्ग की है, लेकिन उनको बजट में पांच प्रतिशत भागीदारी मिल रही है। केंद्र में सरकार आने पर जाति जनगणना कराएंगे, वहीं छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही जातिगत सर्वे कराया जाएगा। 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा की सोच का अंतर बताते हुए कहा कि हम आदिवासी कहते हैं, लेकिन वे वनवासी कहते हैं। आदिवासी का मतलब वो लोग, जो हिन्दुस्तान के पहले मालिक थे। आदिवासियों को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए, उनकी संस्कृति, जंगल, उनकी जमीन की रक्षा करनी चाहिए।  क्योंकि वे हिन्दुस्तान के पहले और पुराने मालिक हैं। वनवासी का मतलब है कि आप लोग जंगल में रहते हो। वनवासी शब्द हिन्दुस्तान के आदिवासियों का अपमान है। आप पर आक्रमण है, आपकी संस्कृति पर, आपके इतिहास पर, आपके अलग-अलग भाषाओं पर आक्रमण है। 

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें