फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Elction 2023: आपके विधानसभा में कितने फीसदी हुई वोटिंग, इस एप से मिलेगी पल-पल की जानकारी, जानें..

Thu, 16 Nov 2023 05:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

voting information from this app: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण के मतदान कल होगा। सभी लोगों को जानें की चाह होता है किन विधानसभा सीटों पर कितने प्रतिशत वोटिंग हुई। अब आम जनता अपने विधानसभा सीट पर कितने प्रतिशत वोट हुई ये जान सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

voting information from this app: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण के मतदान कल होगा। सभी लोगों को जानें की चाह होता है किन विधानसभा सीटों पर कितने प्रतिशत वोटिंग हुई। अब आम जनता अपने विधानसभा सीट पर कितने प्रतिशत वोट हुई ये जान सकते हैं। इसके लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करना पड़ेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने ऐसा ही एक एप लांच किया है, जिससे पता लगाया जा सकता है कि किन सीटों पर कितने प्रतिशत मतदान हुई है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण की चुनाव की मतदान प्रतिशत 'वाटर टर्नआउट' एप के माध्यम से देख सकेंगे। 

विज्ञापन


वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से अनुमानित वोटर टर्नआउट को रियल टाइम में देखना बहुत आसान हो गया है। वोटर टर्नआउट एप में मतदान के दिन सभी विधानसभा क्षेत्र में वोटर टर्नआउट की जानकारी दी जाती है। वोटर टर्नआउट एप पर आम नागरिक सभी विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की प्रतिशत देख सकेंगे। बता दें कि इसमें अलग-अलग समय पर अपडेट होता रहता है। इसकी जानकारी इस एप के माध्यम से मिलेगा। चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ने के लिए और तुरंत-तुरंत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इस एप का लांच किया है। 

वोटर टर्नआउट एप को सभी राज्य के लिए अनुमानित वोटर टर्नआउट दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका प्रयोग जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर तक किया जा सकता है। मतदान के दिन इस पर राज्यवार, जिलेवार और विधानसभाक्षेत्रवार वोटर टर्नआउट का अपडेट देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें