पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे को 56- सिहावा में चुनावी प्रचार प्रसार के लिए विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किया है उसी प्रकार नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी को चुनाव प्रचार प्रसार हेतु 70 नवागढ़ विधानसभा में संलग्न किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुंगेली विधानसभा में चुनाव 17 नवंबर को होने जा रहें है जिसमें भाजपा ने पुन्नू लाल मोहले और कांग्रेस ने संजीत बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है। इसी बीच मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस के दो नेताओं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी को अलग अलग विधानसभा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सौपी है।
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे को 56- सिहावा में चुनावी प्रचार प्रसार के लिए विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किया है उसी प्रकार नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी को चुनाव प्रचार प्रसार हेतु 70 नवागढ़ विधानसभा में संलग्न किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों नेताओं को अविलम्ब संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित पार्टी के संगठन के अधिकृत प्रत्याशीयों से सम्पर्क बनाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के निर्देश दिए है।