फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election: छत्तीसगढ़ में थमा चुनावी प्रचार, सीएम बघेल ने पोते के साथ की चहलकदमी; जनसंपर्क में जुटे रमन सिंह

Thu, 16 Nov 2023 02:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहा चुनावी प्रचार-प्रसार अब थम गया है। रोड शो और तमाम जनासभाओं को संबोधित करने वाले नेता अब अपने-अपने घरों और कार्यालयों में वापस लौट गए हैं। वहीं, अभी भी कुछ नेता जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
पोते के साथ चहलकदमी करते हुए सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तसीगढ़ में 17 नवंबर यानी कल दूसरे चरण का मतदान होना है। यह मतदान राज्य की 70 विधानसभों सीटों पर होगा। वहीं, राज्य में चुनावी प्रचार-प्रसार अब खत्म हो चुका है। सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'आज लगातार चुनाव प्रचार और रोड शो के बाद जब घर पहुंचा तो अभी हाल-हाल स्वयं चलना सीखे पोते विवांश आज मेरे कैप्टन बन गए और स्वयं मेरी उंगली पकड़कर मुझे चलाया। चहलकदमी ने मेरी पूरी थकान मिटा दी।'

विज्ञापन




वहीं, पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान रमन सिंह ने कहा कि दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होगा। 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और एक राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। राज्य और देश में अच्छी सरकार का चयन करें।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें