दीपावली के एक दिन पहले शनिवार दोपहर सीएम भूपेश बघेल राजिम पहुंचे। यहां सर्कस मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया, इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि 'कका अभी जिंदा है'। सीएम के इतना कहते ही मौजूद भीड़ ने न केवल जमकर तालियां बजाई।
दीपावली के एक दिन पहले शनिवार दोपहर सीएम भूपेश बघेल राजिम पहुंचे। यहां सर्कस मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया, इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि 'कका अभी जिंदा है'। सीएम के इतना कहते ही मौजूद भीड़ ने न केवल जमकर तालियां बजाई बल्कि सीएम की हां में हां मिलाते हुए कहने लगे कका अभी जिंदा है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पंडित श्यामाचरण शुक्ल ने किसान के खेतों के पानी के लिए अपने जीवन में काफी सफल प्रयास किए। वे कहते थे कि किसान सुखी रहेंगे तो देश खुशहाल होगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि हमने भी सोचा कि किसानों को उनके ऊपज का उचित मूल्य मिल जाए तो लोगों के लिए ऐसा ही रोजगार पैदा हो जाएगा। सीएम ने कहा कि भाजपा के 15 साल और हमारी सरकार के पांच साल के काम को ध्यान रखना है। सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि रमन सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया है, बोनस तक नहीं दिया। सीएम ने आगे कहा कि अब रमन की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। रमन चाईना माल हैं जिसकी कोई गारंटी नहीं।
सीएम बघेल ने कहा कि 35 किलो मिलने वाला चावल को सात किलो कर दिया। एक तरह से रमन चरकट्टा भाई हैं जिन्होंने बहनों से राशन कार्ड वापस ले लिया। आदिवासी भाइयों को जर्सी गाय देने की बात इन्होंने कही थी, गाय तो दूर एक बछड़ा भी नहीं दिया। कहा कि अब रमन की गारंटी नहीं चल रही तो मोदी जी गारंटी दे रहे है। मोदी की गारंटी की भी कोई गारंटी नहीं है क्योंकि वे पहले भी कह चुके थे कि हर किसी के खाते में 15 लाख रूपए आएगा, देश का कालाधन वापस होगा पर किसी के खाते में ये राशि नहीं आई।