फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023 : पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार, 20 सीटों पर 223 प्रत्याशी मैदान में, कल मतदान

Mon, 06 Nov 2023 01:25 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पहले चरण में 7 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम चुका है। कल 20 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर वोटिंग होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 7 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम चुका है। कल 20 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर वोटिंग होगी। 20 विधानसभा क्षेत्रों में से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन


प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं, जिनमें 198 पुरुष और 25 महिला हैं। प्रथम चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता और 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में निर्वाचन के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक और दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।   
विज्ञापन


राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 और पंडरिया में 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें