फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा कोरोना; 24 घंटे में  मिले 12 नए मरीज

Fri, 29 Dec 2023 02:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ते जा रहा है। 24 घंटे के भीतर 12 नए मरीज मिले हैं। वहीं पूरे प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 31 जा पहुंची है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ते जा रहा है। 24 घंटे के भीतर 12 नए मरीज मिले हैं। वहीं पूरे प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 31 जा पहुंची है। इसमें से दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कुल 4255 सैम्पलों की जांच हुई है। इसमें कई जिलों से 12 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। बीते गुरुवार को प्रदेश के पाजिटिविटी दर 0.28 प्रतिशत है। एक बार फिर से कोरोना बड़ा रूप ले सकता है क्यूंकि दिनों दिन बढ़ते संख्या में पाजिटिविटी दर बढ़ रहा है। 

प्रदेश में 28 दिसंबर को 6 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाकी के शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज पाए गए हैं। दुर्ग में 6, रायगढ़ में 2, राजनांदगांव, रायपुर, जांजगीर और बस्तर में 1-1 कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें