फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG CORONA Update: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, रायपुर में 80, बिलासपुर में 40 संक्रमित मरीज मिले

Fri, 07 Apr 2023 01:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना तेजी से प्रदेश में पैर पसारते जा रहा है। इसका ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के केस बढ़ने से खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना तेजी से प्रदेश में पैर पसारते जा रहा है। इसका ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के केस बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। 

विज्ञापन


मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 1667 सैम्पलों की जांच की गई, जिसमें प्रदेश में 102 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। छत्तीसगढ़ में आज 10 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला है। प्रदेश में आज कोरोना पॉजेटिविटी रेट 6.12 है। छत्तीसगढ़ में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 323 हो गई है।

प्रदेश में आज रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 25 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग 8, बिलासपुर 9, सरगुजा 2, राजनांदगांव 12, धमतरी 11, कोंडगांव में 17, दंतेवाड़ा में 6, महासमुंद में 8 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में इतने एक्टिव केस
वहीं बात कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की करें, तो रायपुर में 80, दुर्ग मं 38, बिलासपुर में 40, धमतरी में 38, राजनांदगांव में 37,  जांजगीर चांपा में 10, कोंडगांव में 31 और कांकेर में 10 एक्टिव केस मिले हैं। 

इन जिलों में एक भी केस नहीं
राहत की खबर ये है कि प्रदेश के 10 जिलों क्रमस: कबीरधाम, बलौदाबाजार, गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली, सूरजपुर, बलरामपुर,  सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में एक मरीज नहीं मिले हैं। यानी यहां पर एक भी एक्टिव केस नहीं हैं। 

ये राहत की खबर
वहीं दूसरी ओर बढ़ते कोरोना केस के बीच राहत की खबर ये है कि अस्पताल से कुल डिस्चार्ज मरीज 0 हैं। होम आइसोलेशन से कुल 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें