फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Congress Protest: देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध, प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर हमला

Sat, 24 Aug 2024 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

बलौदाबाजार आगजनी मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस विरोध कर रही है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जिलास्तरीय प्रदर्शन करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। बीजापुर, बलरामपुर रामानुजगंज, बालोद समेत कई जगह कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार आगजनी मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस विरोध कर रही है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जिलास्तरीय प्रदर्शन करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को दमनात्मक कार्रवाई बताया।

विज्ञापन

बीजापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

बीजापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिला मुख्यालय में शनिवार को भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर राजनीतिक द्वेष से काम करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस भवन के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार राजनैतिक द्वेष से काम कर रही है। भाजपा की साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है।कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की नाकामी और बौखलाहट को दर्शाता है। लालू राठौर ने विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा की यह कार्यवाही बताती है कि उसका भरोसा समाज एवं संस्थाओं के प्रति नही है।  

विधायक यादव के खिलाफ पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देश पर यह कारवाई की है। बलोदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन से घबराकर यह कदम उठाया गया है जिसकी सर्वत्र निंदा हो रही है। विधायक के खिलाफ कारवाई कर भाजपा सरकार ने बता दिया है कि लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उसकी जवाबदेही नहीं है।  भाजपा के दमन के खिलाफ देश- प्रदेश की जनता जिस प्रकार से प्रतिकार कर रही है भाजपा उससे घबरा गई है। बलोदाबाजार की घटना के लिए जिम्मेदार भाजपा नेताओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कारवाई होनी चाहिए।

बलरामपुर रामानुजगंज में भी कांग्रेस का प्रदर्शन 

कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर रामनुजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्थानीय साप्ताहिक बाजार में छत्तीसगढ़ कि भाजपा सरकार पर असंवैधानिक तरीके से विधायक देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी तथा प्रदेश सरकार के दमनात्मक रवैया के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पूर्णत असंवैधानिक तरीके से की जाकर उन्हें हीरासत में लेकर जेल निरुद्ध रखा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार वर्तमान में दमनात्मक रवैया अपना रही है। सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले लोगों पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें हिरासत में रखा जा रहा है समूचे प्रदेश में भय और दमन का वातावरण निर्मित कर दिया गया है। तिर्की ने कहा कि यदि बलरामपुर रामानुजगंज जिले में भी इस प्रकार की कार्रवाई होगी तो हम सब इसका पुरजोर विरोध करेंगे। 
 
विज्ञापन

बालोद में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले में आज कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेसियों द्वारा किया गया, जहां प्रभारी के रूप में पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल पहुंचे। उन्होंने यहां पर वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा की सरकार उस स्तर पर आ गई है जिस स्तर पर कांग्रेस का शासन काल था आज फरेब और साजिश कर हमारे साथियों को फसाया जा रहा है, हम उस पार्टी के हैं जिन्होंने महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंग्रेजों को खदेड़ा था और अंग्रेजों का सूर्य अस्त किया था और भाजपा का सूर्य अस्त करना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

सरकार की हुई चूक
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि यहां पर जिस तरह से भाजपा की सरकार हमारे विधायक को षडयंत्र पूर्वक फसा है वह अपनी नाकामी को छुपा रही है आखिर हमारे किसी नेता ने वहां भाषण नहीं दिया किसी ने कोई भड़काया नहीं भारतीय जनता पार्टी को सूचना चाहिए कि प्रशासन से कहां चूक हुई सरकार की नाकामी कहां हुई नागपुर से इतने लोग कैसे आए और वहां पर जो टेंट माइक भजन और बाकी व्यवस्था किसने की क्यों पुलिस अधीक्षक चुपचाप बैठे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें