छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने बिरला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि उनका पिछला पांच साल का कार्यकाल भी बहुत अच्छा रहा है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली। अब उनको दोबारा मौका मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनकी अध्यक्षता में लोकसभा अच्छे से चलेगी।
विज्ञापन
वहीं छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की दो मंत्री पद खाली होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि जल्द ही इसका विस्तार होगा। वहीं कांग्रेस के एक अनार सौ बीमार वाली बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनके मुंह से यह सब कहना शोभा नहीं देता है। अपने घर को संभाले, अपने घर में झांक कर देखें। आज कांग्रेस की क्या दुर्गति हो गई, यह सब जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सक्षम है।