सीएम भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में मीडिया से चर्चा में कहा कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार का मामला उठाया। जीरो टॉलरेंस की बात की। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में एक भी भ्रष्टाचारी ऊपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। महाराष्ट्र में अजीत पवार और प्रफुल्ल जैसे और कई भ्रष्टाचार के आरोपियों को भाजपा में प्रवेश कराया गया है। भाजपा में आने के बाद अब वे सभी भ्रष्टाचारी गंगाजल से धुल गए हैं। वहीं इसके बाद सीएम बघेल ने रमन सिंह की घेरते हुए पनामा पेपर और नान घोटाला की बात कही।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचारी नहीं दिखाई देते। उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाले करते हुए शिवराज को नहीं देखते हैं। खनन घोटाल में रमेश पोखरियाल नहीं दिखते हैं। सीएम ने पूर्व सीएम को घेरते हुए कहा कि रमन सिंह कहते थे एक साल अगर कमीशनखोरी बंद कर दोगे तो, 15 साल तक सरकार बनते रहेगी। उन्होंने कहा कि पनामा पेपर और नान घोटाला इस पर जांच नहीं हुई। उन्होंने रमन सिंह के संपति की बात करते हुए कहा कि 2018 में उनकी संपत्ति 1 करोड़ से 15 करोड़ हो गई। उत्तराखंड के एक जगह में एक रिसॉर्ट बनाए हैं। इस पर क्यों नहीं जांच करते हैं। ईडी आईटी का दुरुपयोग कर मारपीट कर दबाव डालकर कहा जा रहा है इनका नाम लो।
सीएम भूपेश बघेल ने बदलबो सरकार के नारे पर कहा कि अभी उनका काम कहना है। वे हल्बी में छत्तीसगढ़ी में सभी भाषाओं में बोलेंगे। कांग्रेस राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्ते के बारे में पूछने पर उनकी सदस्यता समाप्त कर दिया गया। बंगले भी खाली करवा दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ भाजपा के सरकार ही कर रही है।उन्होंने ने कहा कि एक पैसा भी छत्तीसगढ़ के लिए नहीं दिया गया।