फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Chunav: कांग्रेस में शामिल हुए विधायक प्रमोद शर्मा, इधर कांग्रेस विधायक किस्मतलाल नंद ने थामा JCCJ का दामन

Thu, 26 Oct 2023 11:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव में दल-बदल का सिलसिला जारी है। बीजेपी-कांग्रेस से टिकट न मिल पाने से नाराज विधायक दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं तो कुछ विधायक बागी होकर निदर्लीय चुनाव लड़ने के लिए नामांक फार्म भी खरीद लिए हैं।
विज्ञापन
विधायक प्रमोद शर्मा, विधायक किस्मत लाल नंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव में दल-बदल का सिलसिला जारी है। बीजेपी-कांग्रेस से टिकट न मिल पाने से नाराज विधायक दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं तो कुछ विधायक बागी होकर निदर्लीय चुनाव लड़ने के लिए नामांक फार्म भी खरीद लिए हैं। 26 अक्टूबर को कांग्रेस और जेसीसीजे को तगड़ा झटका लगा है। बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं दूसरी ओर महासमुंद जिले की सरायपाली सीट से कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद जोगी कांग्रेस ज्वॉइनिंग कर ली है। वो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


इस बार कांग्रेस ने विधायक नंद की टिकट काट दी है।  इसके बाद वो नाराज चल रहे थे। जोगी कांग्रेस में गुरुवार को प्रवेश कर लिया। अमित जोगी ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। उन्हें सरायपाली से टिकट देने की घोषणा की है। दूसरी ओर बलौदाबाजार से जेसीसीजे विधायक प्रमोद शर्मा सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ गमछा पहनकर कांग्रेस में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा कि घर वापसी पर बहुत अच्छा लग रहा है। सीएम भूपेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने 15 सालों से सभी को ठगा है। 

पूर्व सीएम अजीत जोगी के निधन के बाद प्रमोद शर्मा ने अमित जोगी के साथ मतभेदों के चलते जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तब से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकले लग रही थी। आखिरकार आज उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जेसीसीजे ने विधायक धरमजीत सिंह और विधायक प्रमोद शर्मा को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में धरमजीत सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें लोरमी की जगह तखतपुर से टिकट दिया है। तखतपुर में पहली बार दो विधायक आमने-सामने हैं। यहां पर कांग्रेस विधायक रश्मि आशीष सिंह से उनका मुकाबला होने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें