फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG chunav 2023: स्मृति ईरानी के चाय पर सीएम की चुटकी; भूपेश बोले- 1200 रु वाला गैस सिलेंडर है या 400 वाला

Sun, 05 Nov 2023 07:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG chunav 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। सभी नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर तंज कसने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। सभी नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर तंज कसने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। चुनावी माहौल है, लिहाजा नेता एक दूसरे की चुटकी लेने और तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार प्रसार के सिलसिले में कोंडागांव जिले के केशकाल पहुंची थी, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने खुद भी चाय बनाई और बाकी लोगों को भी पिलाई। 

विज्ञापन


इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं बचा है। सीएम ने चुटकी लेते हुए पूछा कि जिस गैस सिलेंडर से वह चाय बना रही हैं। वह 1200 रुपए वाला गैस सिलेंडर है या 400 वाला? उन्होंने तंज कसे हुए कहा कि पहले 400 रुपये था, तो बड़ा महंगा था। अभी 900 वाले में बना रहे हैं या 1200 वाले में?

बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार प्रसार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत विश्वा सरमा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें