फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Bus Accident: दुर्ग सड़क हादसे में घायलों से मिलने रायपुर एम्स पहुंचे सीएम साय, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Wed, 10 Apr 2024 01:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर और दुर्ग के बीच कुम्हारी में बीती रात बस दुर्घटना में घायल लोगों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की। सीएम साय ने एम्स में चल रहे घायलों को हाल-चाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घायलों के हाल चाल जानने एस्म पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर और दुर्ग के बीच कुम्हारी में बीती रात बस दुर्घटना में घायल लोगों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की। सीएम साय ने एम्स में चल रहे घायलों को हाल-चाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कल बस दुर्घटना में 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। 10 लोग एम्स में भर्ती हैं। हम उनसे मिलने आए हैं। बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही शासन-प्रशासन, कलेक्टर, एसपी मौके पर रात में ही पहुंचे। साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी रात में ही एस्म पहुंचे थे। इस घटना पर पीएम नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल समेत कई लोगों ने संवेदना व्यक्त की है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए कंपनी दे रही है। इसके आलावा इलाज का खर्च भी कंपनी और सरकार वहन करेगी। इस घटना की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो कोई भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस तरीके की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें