फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC घोटाले की जांच करेगी CBI: सीएम साय के फैसले का BJYM के अध्यक्ष रवि ने किया स्वागत, कहा- अब मिलेगा न्याय

Thu, 04 Jan 2024 04:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CBI will investigate CGPSC scam: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट की तीसरी बैठक में पीएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की जांच की जिम्मा सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया गया। इस फैसले का छत्तीसगढ़ भाज्युमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBI will investigate CGPSC scam: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट की तीसरी बैठक में पीएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की जांच की जिम्मा सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया गया। इस फैसले का छत्तीसगढ़ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने स्वागत किया है। भगत ने कहा कि इससे युवाओं के साथ भर्ती में हुए अन्याय का परिमार्जन होगा। दोषियों को उनके धत्कर्मों की कड़ी सजा मिलेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीजीपीएससी की भर्ती विवादों में रही है। इसमें आयोग के तत्कालीन चेयरमैन टामनसिंह सोनवानी, राजभवन सेक्रेटरी अमृत खलको समेत कई अफसरों के बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्ति के आरोप लगे थे। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने नग्न होकर प्रदर्शन तक किया था। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने युवाओं के साथ हुए अन्याय पर ध्यान नहीं दिया। 

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ में प्रदेश के युवाओं से यह वादा किया था कि सत्ता में आते ही भाजपा सरकार न केवल इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाएगी,बल्कि पीएससी की तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट के इस फैसले युवाओं के साथ हुए अन्याय का परिमार्जन होगा और पीएससी घोटाले का पूरा सच प्रदेश के सामने आएगा, दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें