फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: कार सवार को रोका तो हो गया बड़ा खुलासा, साढ़े नौ लाख रुपये सहित मिलीं दर्जन भर सरकारी सील

Sun, 11 Dec 2022 05:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि, आरोपी युवक के पास से कई अवैध दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जिसमें नौकरी लगाना और ट्रांसफर संबंधित दस्तावेज है। अवैध वसूली करने की जानकारी प्राप्त हुई है ।आवेदकों से संपर्क किया गया है। जैसे ही आवेदक इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रविवार को पुलिस ने एक सवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पास से करीब साढ़े नौ लाख रुपये, दर्जन भर से ज्यादा सरकारी सील, लेडर हैड और स्टांप पेपर बरामद हुए हैं। इनमें जनप्रतिनिधियों की भी मुहरें शामिल हैं। इसके अलावा कई आवेदन पत्र भी मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि नौकरी लगवाने के नाम पर युवक धोखाधड़ी किया करता होगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से बड़ी रकम लेकर पामगढ़ से शिवरीनारायण की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस ने एचपी पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की और बताए अनुसार, आ रही सफेद कार को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान काले रंग की पॉलिथीन में 9 लाख 40 हजार रुपये, छोटे बैग में 12 सील, स्टांप पैड बरामद हुआ। पुलिस ने इन चीजों के लिए दस्तावेज मांगे, लेकिन युवक इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पकड़ा गया युवक सम्राट दिवाकर कोरबा के उरगा में सेमीपाली का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि फर्जी सील और रकम के बारे में फिलहाल युवक ने कोई जानकारी नहीं दी है। उससे पास कुछ दस्तावेज हैं, जिसके आधार पर संदेह है कि नौकरी के नाम पर ठगी करता होगा। यह भी पता चला है कि वह खरौद में रहा है। वहां से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसे फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें