फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को, 10 नवंबर से नामांकन

Sat, 05 Nov 2022 12:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में एक संसदीय सीट और पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा की है। इसमें उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट के साथ ही ओडिशा की पद्मपुर, राजस्थान की सरदार शहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट शामिल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर सीट पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनाव  के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से ही शुरू हो जाएगी। यह सीट कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। गुजरात चुनाव के साथ ही यहां भी वोटिंग होगी और परिणाम भी गुजरात-हिमाचल के साथ आएगा।

विज्ञापन

 
नामांकन 10 नवंबर से 17 नवंबर
नामांकन की जांच 18 नवंबर
नाम वापसी 21 नवंबर तक
मतदान 5 दिसंबर
मतगणना 8 दिसंबर

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में एक संसदीय सीट और पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा की है। इसमें उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट के साथ ही ओडिशा की पद्मपुर, राजस्थान की सरदार शहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट शामिल है। इन जगहों पर चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


हार्ट अटैक से हुआ था मनोज मंडावी का निधन
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और आदिवासी समाज के नेताओं में शामिल मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्तूबर को निधन हो गया था। वे धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। वहीं अगले दिन सुबह उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें धमतरी के अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल ले जाते वक्त डॉक्टरों ने मनोज मंडावी को मृत घोषित कर दिया था। उनके चारामा के पास स्थित उनके पैतृक नाथियानवा में मनोज मंडावी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें