फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की परीक्षा में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई'

Sat, 20 Apr 2013 06:15 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सरगुजा विश्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा आयोजित बीए की प्रथम वर्ष की परीक्षा में एक युवक अपने भाई की जगह परीक्षा देता हुए रंगेहाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी युवक के भाई श्याम केवट पिता चैतराम ने सरगुजा विश्वविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा आयोजित बीए हिन्दी की प्रथम वर्ष की परीक्षा में परीक्षा फॉर्म भरा था।

श्याम केवट वर्तमान में सीआरपीएफ में जगदलपुर में नौकरी कर रहा है।

शासकीय लाहिड़ी कॉलेज में आयोजित परीक्षा में श्याम केवट की जगह उसका भाई गोपाल केवट परीक्षा देने आया हुआ था।

गोपाल केवट प्रवेश पत्र में लगे अपने भाई की फोटो निकालकर उसकी जगह अपना फोटो लगाकर परीक्षा देने गया, लेकिन पहले ही पेपर में कॉलेज प्रबंधन को उस पर शक हो गया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन द्वारा जांच के दौरान प्रवेश पत्र में फोटो अलग से चिपकाना पाया गया।

आरोपी युवक ने कॉलेज प्रबंधन के सामने लिखित में अपना अपराध स्वीकार कर लिया, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने पूरे मामले को चिरमिरी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें