फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिससे की बेपनाह मोहब्बत, उसने ही दोस्त के सामने लूट ली आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायपुर से रेप की एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिससे प्यार से शायद लोगों का भरोसा ही उठ जाए। यहां एक युवक से बेपनाह प्यार करने वाली युवती की उसके प्रेमी ने ही चलती कार में आबरू लूट ली।
विज्ञापन


वेबसाइट सीजी खबर के अनुसार सोमवार को 22 वर्षीय पीड़िता अपने 18 वर्षीय ब्वायफ्रेंड मानिक बग्गा के साथ कार में आउटिंग के लिये निकली थी। कार मानिक बग्गा का दोस्त बंटी शर्मा चला रहा था। तीनों रायपुर के खमतराई के मित्र बताए जा रहे हैं।

पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि जब बंटी शर्मा कार चला रहा था तो मानिक बग्गा उसके साथ कार की पिछली सीट पर बैठा था। कार में जोर-जोर से गाना बज रहा था। उसी समय मानिक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू की। विरोध करने पर मानिक मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तेज म्यूजिक के बीच दब गई पीड़िता की चीख

पीड़िता ने अपने आप को बचाने के लिये शोर मचाया लेकिन म्यूजिक की उंची आवाज में कोई उसकी चीख नहीं सुन सका। इसी दौरान आरोपी मानिक ने पीड़िता को चलती कार में अपनी हवस का शिकार बना लिया।

युवती के अनुसार उसने कई बार रोते बिलखते हुए बंटी शर्मा से कार रोकने के लिये गुहार लगाई लेकिन उसने उसे अनसुना कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

सोमवार, देर रात घर लौटकर युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने मंगलवार सुबह खमतराई थाने में रेप की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी 18 वर्षीय मानिक बग्गा तथा उसके मित्र 27 वर्षीय बंटी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें