फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: राजिम में नहर किनारे युवती का शव मिलने से हड़कंप, रायपुर के टिकरापारा की लापता युवती के रूप में पहचान

Sat, 14 Feb 2026 04:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब श्यामनगर–देवरी मार्ग के पास नहर किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव मिला। बीते कुछ दिनों से इलाके में बदबू फैलने की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब श्यामनगर–देवरी मार्ग के पास नहर किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव मिला। बीते कुछ दिनों से इलाके में बदबू फैलने की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने दुर्गंध के स्रोत की तलाश की तो नहर किनारे सड़ी-गली हालत में शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अमृत साहू ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान मृतका की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार युवती 30 जनवरी से घर से बिना बताए लापता थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी।

शव की अवस्था को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, साथ ही मृतका के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और उसके संपर्कों की जांच भी की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवती आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी।

घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की शीघ्र जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें