फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में सनी लियोन का शो रद्द: विरोध और अनुमति विवाद के बीच 'बिस्मिल की महफिल' में बदलाव

Sat, 14 Feb 2026 04:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम से तय कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है, जबकि बाकी सांस्कृतिक और संगीत प्रस्तुतियां तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
रायपुर में सनी लियोन का शो रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को प्रस्तावित मनोरंजन कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। अभिनेत्री सनी लियोन की प्रस्तुति अब इस इवेंट का हिस्सा नहीं होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम से तय कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है, जबकि बाकी सांस्कृतिक और संगीत प्रस्तुतियां तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


यह आयोजन रामा वर्ल्ड में ‘बिस्मिल की महफिल’ शीर्षक से प्रस्तावित था, जिसमें सनी लियोन के साथ मशहूर डीजे DJ Aerreo की लाइव परफॉर्मेंस भी निर्धारित थी। हालांकि बजरंग दल द्वारा जताए गए विरोध के बाद स्थिति बदल गई। विरोध के स्वर तेज होने पर आयोजन समिति ने सनी लियोन की उपस्थिति रद्द करने का निर्णय लिया।

इसी बीच पुलिस प्रशासन ने भी आयोजन को लेकर सख्त रुख अपनाया। अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम के लिए अब तक औपचारिक अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य) ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति आयोजन किए जाने की स्थिति में संबंधित पक्षों पर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। आयोजक प्रखर जैन ने कहा कि विरोध को देखते हुए सनी लियोन की प्रस्तुति निरस्त की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी बताया कि डीजे एरियो और अन्य कलाकारों के कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रूप में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


घोषणा के बाद अभिनेत्री के प्रशंसकों में निराशा देखी जा रही है, वहीं प्रशासनिक हलकों में इसे एहतियाती कदम माना जा रहा है। फिलहाल कार्यक्रम के शेष हिस्सों को लेकर तैयारियां जारी हैं, लेकिन पुलिस की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। रायपुर में बड़े आयोजनों को लेकर हाल के दिनों में अनुमति प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। ऐसे में यह मामला भविष्य के आयोजनों के लिए भी एक उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें