फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भाजपा बोली- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कुछ किया नहीं, अब राहुल गांधी की यात्रा में मुंह छिपा रहे

Sun, 27 Nov 2022 08:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही, क्योंकि अब तक केवल छलावा देती आई है। भूपेश बघेल सरकार ने आदिवासियों का आरक्षण सुनियोजित तरीके से छिनवाया है। इससे आदिवासी समाज कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार है। इससे घबराकर कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में हाथ खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
केदार कश्यप, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रदेश के नेताओं के यात्रा में शामिल होने पर भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में कुछ काम तो किया नहीं। अब उनके नेता राहुंल गांधी की यात्रा के पल्लू में मुंह छिपा रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, भूपेश बघेल सरकार में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा और जनता की नाराजगी है। यहां से शहजादे ने कन्नी काट ली। अब उनकी कदमबोसी के लिए कांग्रेस और उसकी सरकार यात्रा में जा रही है। यहां की जनता का सामना नहीं कर पा रही है। वरना भानुप्रतापपुर छोड़कर यहां-वहां मुंह नहीं छुपा रहे होते।

केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस भानुप्रतापपुर के उपचुनाव को छोड़कर राहुल गांधी के पीछे भाग रही है। उनकी यात्रा के पल्लू में छुपने की जगह उन्हें ही छत्तीसगढ़ क्यों नहीं बुलवा लिया? कांग्रेस की सरकार ने 4 साल में भानुप्रतापपुर में एक भी काम नहीं किया। नाराज जनता इनके मंत्रियों के सामने भूपेश बघेल सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें