फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: तीसरा नामांकन दाखिल करेंगे चिंतामणित, रैली में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

Thu, 18 Apr 2024 03:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर में कल भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली होगी। इस रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व अन्य भाजपा मंत्री और नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानी 19 अप्रैल को अंबिकापुर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे। संयुक्त रूप से भाजपा सरगुजा लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह व सह संयोजक अखिलेश सोनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की 19 अप्रैल को अंबिकापुर में होने वाली नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक व भाजपा नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नामांकन रैली में सीएम विष्णुदेव साय के साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, सह क्लस्टर प्रभारी रामसेवक पैकरा, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडेय, लोकसभा चुनाव प्रभारी लखन लाल साहू, सह प्रभारी चंपा देवी पावले, जिला सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सूरजपुर विधायक भुलन सिंह मरावी, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल तथा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

उन्होंने बताया कि नामांकन रैली सुबह 10:30 बजे स्थानीय अग्रसेन भवन के पास से निकलकर अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड होते हुए महामाया चौक, संगम चौक, देवी गंज रोड होते हुए, घड़ी चौक फिर कला केंद्र मैदान पहुंचेगी, जहां विजय संकल्प जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य नेताओं के उद्बोधन के बाद समाप्त होगी। इस दौरान भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज अपना तीसरा नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें