भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नकली खाद, मिट्टी मुरूम मिला वर्मी कम्पोस्ट खाद बेचने व अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पॉवर हाउस चौक के पहले लगाए गए बेरिकेट्स में ही रोककर उनसे ज्ञापन ले लिया है।
पेंड्रा में शुक्रवार को भाजपा के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और कलेक्टर ऑफिस घेराव का कार्यक्रम था, जिसकी अगुवाई भाजपा के वरिष्ठ नेता व मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले कर रहे थे। पहले भाजपा नेताओं के द्वारा तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और उसके बाद वहां से पैदल कलेक्ट्रेट का घेराव करने को निकले। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पॉवर हाउस चौक के पहले लगाए गए बेरिकेट्स में ही रोककर उनसे ज्ञापन ले लिया है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता नकली खाद, मिट्टी मुरूम मिला वर्मी कम्पोस्ट खाद बेचने व जिले के साथ प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। धरना प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट का घेराव भाजपा के वरिष्ठ नेता व मुंगेली से विधायक पुन्नु लाल मोहले की अगुवाई में किया गया। पहले गौरेला के तहसील चौक पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।
राज्य सरकार पर प्रदेश की जनता के साथ धोखा देते हुए उन्हें गुणवत्ताहीन घटिया व नकली खाद देने का आरोप लगाया है। साथ ही मिट्टी मुरूम मिला वर्मी कम्पोस्ट बेचने का आरोप लगया है। जिले के साथ प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर कर सरकार पर जमकर अनदेखी का आरोप लगया है। जिसके बाद तहसील चौक से भाजपा नेता पैदल कलेक्ट्रेट का घेराव करने सैकड़ों की संख्या में निकले, जिन्हें पुलिस ने पॉवर हाउस चौक के पहले लगाए गए बेरिकेट्स में रोक लिया। जहां पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक लिया। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों ने मौके पर मौजूद तहसीलदार को ज्ञापन सौंप दिया।