फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में BJP प्रत्याशी: सरोज पांडेय को EC का नोटिस, जवाब नहीं देने पर हो सकती है कार्रवाई, जानें मामला

Sun, 28 Apr 2024 12:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़

सार

सोमवार तक नोटिस का जवाब नहीं देने पर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का खर्च प्रत्याशी पर जुड़ेगा और आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन

 

सोमवार तक नोटिस का जवाब नहीं देने पर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का खर्च प्रत्याशी पर जुड़ेगा और आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल चिरमिरी में आयोजित कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने आयोजकों में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का नाम लिया था। और कथा के आयोजन स्थल पर भाजपा का प्रचार प्रसार हो रहा था। 

हम देंगे नोटिस का जवाब 

चुनाव आयोग के नोटिस पर लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि हम नोटिस का जवाब देंगे, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने जो आरोप लगाया है वो निराधार आरोप है। हमेशा ही विषयों को परिवर्तित करने की कोशिश करते हैं। जब सीधी लड़ाई में नही जीत पाते हैं तो लड़ाई को इस प्रकार से मोड़ने की शुरुआत करते हैं। हम उस पर जवाब देंगे।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें