फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में रायपुर पुलिस: बिना नंबर प्लेट के गाड़ी और बाइक पर 3 सवारी, रहे सावधान,चौंक-चौराहों पर चेकिंग जारी

Sun, 28 Apr 2024 12:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस की सघन चेकिंग अभियान जारी है। शहर के सभी चौक चौराहों में चेकिंग पॉइंट लगाकर दोपहिया, चारपहिया जैसे सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
रायपुर पुलिस की चेकिंग अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस की सघन चेकिंग अभियान जारी है। शहर के सभी चौक चौराहों में चेकिंग पॉइंट लगाकर दोपहिया, चारपहिया जैसे सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


रायपुर में चुनाव को लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में लगातार चेकिंग अभियान चला जा रहा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस बल और यातायात पुलिस की ओर से निम्न स्थानों में चेकिंग पॉइंट लगाकर रात आठ बजे से लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। 

शनिवार रात को मरीन ड्राइव, रेलवे स्टेशन के पास,अग्रसेन चौक, महादेव घाट,पचपेड़ी नाका,पठारी डीह,चांदनीडीह, चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब, नगदी रकम, सोना, चांदी सहित चुनाव से संबंधित अवैध और प्रतिबंधित सामग्रियों की परिवहन को रोकने के लिए चेकिंग की जा रही है। साथ ही वाहनों की सघन चेकिंग करने के साथ ही शराब पीकर मोटर साइकल चलाने वाले ,स्पीड बाइकर्स ,तीन सवारी बाइक, बदमाश बाइकर्स , बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल की चेकिंग की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें