फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: चार दिन से बंद है बिलासपुर नेशनल हाईवे, आवागमन पूरी तरह से ठप; प्रशासन अनजान

Thu, 07 Dec 2023 12:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा, मुंगेली और बिलासपुर जाने के लिए लोगों को दिक्कत हो रही है। मुंगेली मार्ग पर बाघामुड़ा व शीतलदह तक, कवर्धा मार्ग पर पांडातराई के पहले व गंडई मोड़ के आगे कीचड़ से लथपथ है। 
 
विज्ञापन
बिलासपुर नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के ग्राम पोंड़ी से बिलासपुर नेशनल हाईवे सोमवार से बंद है। इस हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में मिट्टी का उपयोग हुआ है। यही कारण है कि वर्तमान में हो रही बारिश के कारण सड़क में डाली गई मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे यहां वाहनों का आना-जाना नहीं हो रहा। ऐसी स्थिति में लोगों को 20 किमी अतिरिक्त घूमकर आवागमन करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


कवर्धा, मुंगेली और बिलासपुर जाने के लिए लोगों को दिक्कत हो रही है। मुंगेली मार्ग पर बाघामुड़ा व शीतलदह तक, कवर्धा मार्ग पर पांडातराई के पहले व गंडई मोड़ के आगे कीचड़ से लथपथ है। गंडई मोड़ के आगे ट्रैक्टर व अन्य वाहन कीचड़ में फंस गए थे, जिसके चलते यह सड़क बुधवार को बंद रहा। बिलासपुर व पंडरिया आने-जाने वाले सारंगपुर चौबट्टा, मोहगांव, कुंडा होकर सफर कर रहे है।

बारिश के चलते निर्माणाधीन सड़क लगातार बंद हो रही है। सड़क की मरम्मत कर चलने लायक नहीं बनाया जा रहा है। ठेकेदार समेत प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। यहां सड़क निर्माण बीते एक साल से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें