फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur High Court: एपी त्रिपाठी को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने मंजूर की जमानत याचिका

Thu, 15 Feb 2024 07:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर हाईकोर्ट से आबकारी विभाग के अफसर एपी त्रिपाठी को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने एपी त्रिपाठी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
 
विज्ञापन
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में आबकारी विभाग के अफसर एपी त्रिपाठी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने एपी त्रिपाठी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। बुधवार को इस केस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने गुरुवार को आदेश जारी किया है ।

विज्ञापन


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला मामले में बीते मई माह में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनसे पूछताछ कर ईडी की विशेष अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। 

इस दौरान उन्होंने अपने एडवोकेट के माध्यम से विशेष अदालत में जमानत अर्जी लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। बाद में त्रिपाठी ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें राहत नहीं मिली। इसके बाद हाईकोर्ट में दुबारा जमानत अर्जी लगाई और गुरुवार को कोर्ट से एपी त्रिपाठी को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें