फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने की खुदकुशी: बेटे को आई लव यू कहकर भेजा स्कूल, जब घर लौटा तो फांसी पर लटकी मिली मां

Sat, 21 Jan 2023 04:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पुलिस ने बताया कि महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक खुदकुशी का कारण नहीं पता चल सका है। जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें भी ऐसी कोई बात नहीं बताई गई है। बस महिला की ओर से मर्जी से जान देने की बात  लिखी है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले महिला ने अपने बेटे को सुबह तैयार कर स्कूल भेजा और उसे आई लव यू कहा। जब बेटा दोपहर को स्कूल से लौटा तो देखा कि उसकी मां फांसी से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर महिला का पति और पुलिस भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


चार साल पहले ही रहने आए थे बिलासपुर
जानकारी के मुताबिक, मंगला के शांति विहार कॉलोनी निवासी मंगला ने राजीव अग्रवाल से प्रेम विवाह किया था। राजीव ऑटो चलाता है। दोनों करीब चार साल पहले मध्य प्रदेश के बिजुरी से रहने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह राजीव ऑटो लेकर अपने काम पर चला गया। इसके बाद बबिता ने अपने 12 साल के बेटे को तैयार कर स्कूल भेज दिया। इस दौरान उसने बेटे को आई लव यू बोला। बेटे ने कारण पूछा तो बबिता टाल गई। फिर बेटे को मैसेज भी किया। 

सुसाइड नोट में परिवार के लोगों से मांगी माफी
दोपहर करीब 12 बजे जब बच्चा स्कूल से लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। इस पर वह अंदर चला आया। वहां कमरे में बबिता नहीं थी। उसने स्टोर में जाकर देखा तो बबिता का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर बच्चे ने जानकारी अपने पिता को दी। आसपास के लोग भी शोर सुनकर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बबिता ने परिवार के लोगों से माफी मांगी है और पुलिस से किसी को भी तंग नहीं करने की बात लिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें