फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकारी जमीन को निजी बताकर बेचा, 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी; मुखबिर ने पहुंचाया जेल

Tue, 30 May 2023 06:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एक शख्स ने 28 लाख रुपये में सरकारी जमीन को निजी बताकर बेच दिया। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में सरकारी जमीन को निजी जमीन बताकर बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में बाकी अन्य फरार उनके साथियों की तलाश की जा रही है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के गोलबाजार में रहने वाले प्रार्थी मोहम्मद आरिफ पिता गुलाम पारुख ने 16 सितंबर 2022 कोनी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रवीण पाल नाम के व्यक्ति ने अपने और अन्य साथियों के साथ मिलकर रमतला गांव के प.ह.नं. 24 की सरकारी जमीन को निजी जमीन बताकर 28,00,000 रुपये में बेच दिया। इतना ही नहीं रजिस्ट्री कराकर उनके साथ धोखाधड़ी भी की गई। 

विज्ञापन


मामले में कोनी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 29 मई 2023 को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्रवीण पालअपने विवेकानंद नगर, मोपका स्थित मकान में है। जहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी प्रवीण पाल को पकड़कर थाना लाया गया। जिससे पूछताछ करने पर अपनेअन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध करने की बात स्वीकार किया और अपने हिस्से के मिले रकम से विवेकानंद नगर में अपनी मां के नाम से मकान लेना बताया। इस पर आरोपी प्रवीण पाल को गिरफ्तार कर उनके  परिजन को सूचना दी गई। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वहीं मामले में अन्य आरोपी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें