दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर बुधवार सुबह शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट होने से इंजन सहित नौ वैगन पटरी से उतर गए। इसके चलते बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर अप, डाउन और मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया है। इससे इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसका असर पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। कई ट्रेने रद्द होने से यात्री परेशान हैं। कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।
मार्ग परिवर्तित गाड़ियां
यात्री परेशान, रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
बिलासपुर से कटनी जाने वाली मेमू ट्रेन को पेंड्रा रोड से ही रद्द करते हुए वापस बिलासपुर भेज दिया गया है। जिससे इस ट्रेन से कटनी की ओर जा रहे यात्री पेंड्रारोड पर ही उतर गए। हालांकि कटनी जाने के लिए उनकी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। कुछ ऐसे भी यात्री जो बीमार थे और उन्हें शहडोल इलाज के लिए जाना था। छात्र जो बिलासपुर से कटनी होते हुए इटारसी जाने के लिए निकले थे, वह भी फंसे हुए हैं। फिलहाल हादसे को देखते हुए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 1072 जारी किया है।