फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस पलटी: कई घायल, पांच की हालत गंभीर; बाराद्वारा ठठारी से लौट रहे थे बिलासपुर

Wed, 01 Mar 2023 11:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

हादसे की सूचना बस के पीछे चल रहे मेटाडोर के चालक ने डायल-112 को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के समय बस में 35 से 40 लोग सवार थे। 
 
विज्ञापन
बिलासपुर में बारातियों से भरी बस पलटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार देर रात बारातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में कई बाराती घायल हो गए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। इनमें से पांच को सिम्स रेफर किया गया है। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र के पाराघाट टोल प्लाजा के पास हुआ है। हादसे के समय बस में 35 से 40 लोग सवार थे। फिलहाल ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर से  बाराद्वार ठठारी से पाली के सिल्ली गांव में बारात गई थी। वहां से सभी लोग बस में बैठकर देर रात लौट रहे थे। अभी वे पाराघाट टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना बस के पीछे चल रहे मेटाडोर के चालक ने डायल-112 को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें