फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: घायल भाजपा कार्यकर्ता को किया गया एयरलिफ्ट, पीएम मोदी की रैली में जाते समय हुआ था हादसा

Sat, 08 Jul 2023 06:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने सूरजपुर से रायपुर जाते समय हुए हादसे में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता विश्वंभर यादव को शनिवार को चकरभाठा एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
घायल कार्यकर्ता को किया एयरलिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने सूरजपुर से रायपुर जाते समय हुए हादसे में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता विश्वंभर यादव को शनिवार को चकरभाठा एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन


विश्वंभर यादव को रीढ़ की हड्डी में गहरी चोंट आई और जल्द से जल्द उनका ऑपरेशन किया जाना है। चिकित्सकीय परामर्शकर आगे की चिकित्सा दिल्ली के एम्स अस्पताल में कराने की सहमति बनी। जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शनिवार सुबह अपोलो अस्पताल पहुंचे। घायल कार्यकर्ता विश्वंभर को तत्काल एंबुलेंस से चकरभाठा एयरपोर्ट के लिए रवाना किया और दोपहर तीन बजे उन्हें दिल्ली के लिए एयर लिफ्ट कर लिया गया। 

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व इस घटना को लेकर अत्यंत ही संवेदनशील हैं। वे घायलों के परिवार से संपर्क बनाएं हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह घटना के बाद से ही पीड़ित कार्यकर्ताओं परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका ने तो अपने एक निजी स्टाफ को भी नियुक्त कर रखा हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर जिला के वरिष्ठ नेता व प्रमुख पदाधिकारी घायलों की देखरेख में लगे हुए हैं। हादसे में घायल लीलू गुप्ता जिनके पसली और आंत में चोट आई है कल उनका ऑपरेशन किया गया और वे चिकित्सकों की सतत निगरानी में हैं और उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। घायलों के चिकित्सा में होने वाले संपूर्ण व्यय का भार पार्टी वहन कर रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देश दिया गया है कि कार्यकर्ताओं के इलाज में किसी भी तरह से कोताही न बरती जाए। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेलतरा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा बस के सड़क किनारे खड़े हाइवा से टक्कर के चलते हुआ था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें