फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: महामाया के दर पर भक्तों का सैलाब, मां की झलक पाने के लिए उमड़ा हुजूम, भैरव मन्दिर में भी लगा तांता

Sun, 22 Oct 2023 01:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

इस दौरान बड़ी संख्या में पदयात्री श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। कल शाम से लेकर आज सुबह तक माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही।
विज्ञापन
महामाया के दर पर भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक नगरी रतनपुर में नवरात्र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। मां महामाया के दरबार और भैरव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए पूरी रात मंदिर के पट खुले रहते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पदयात्री श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। कल शाम से लेकर आज सुबह तक माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही।

विज्ञापन

 

आज अष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। माता का खास राजश्री श्रृंगार किया गया है। बड़ी संख्या में यहां मनोकामना ज्योतिकलश भी प्रज्जवलित हो रहे हैं। गौरतलब है कि रतनपुर मां महामाया 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां देश भर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक नगरी होने के कारण यहां भैरव मंदिर की भी मान्यता है जो भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं वह भैरव के दरबार में भी माथा टेकते हैं। सप्तमी और अष्टमी पर खास तौर पर यहां पदयात्रियों का जत्था दर्शन के लिए पहुंचता है। बिलासपुर से रतनपुर तक पैदल यात्रा कर श्रद्धालु माता के दर्शन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें