फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: चक्काजाम करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, एक महिला समेत अन्य के खिलाफ केस

Fri, 20 Sep 2024 04:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर में झंडा विवाद मामले में एक और नया अपडेट सामने आया है। चक्काजाम करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल 18 सितंबर की शाम कलेक्ट्रेट के सामने भीड़ ने चक्काजाम कर दिया था। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में झंडा विवाद मामले में एक और नया अपडेट सामने आया है। चक्काजाम करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल, 18 सितंबर की शाम कलेक्ट्रेट के सामने भीड़ ने चक्काजाम कर दिया था। फिलिस्तीनी झंडा लहराने के आरोप लगने के बाद तारबहार पुलिस ने पांच लोगों की पहचान कर गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


इस पर आरोपी पक्ष के लोग कलेक्ट्रेट के सामने जमानत के लिए धरने पर बैठ गये थे। करीब सैकडों लोगों के सड़क पर बैठने के कारण जाम जैसे हालात हो गये थे। इसके कारण यातायात बाधित हो गया था। मामले में चक्काजाम से प्रभावित प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें एक महिला समेत अन्य के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें