फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: दबंगों ने ढाबे पर जमकर मचाया उत्पात, तोड़फोड़ कर लूट ले उड़े 50 हजार

Tue, 27 Jun 2023 11:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासरपुर

सार

बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास मेनरोड में स्थित यादव ढाबे पर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने ढाबे में तोड़फोड़ और मारपीट की। इतना ही नहीं युवक काउंटर के गल्ले में रखे 50 हजार रुपये भी ले उड़े।
विज्ञापन
Bilaspur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास मेनरोड में स्थित यादव ढाबे पर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने ढाबे में तोड़फोड़ और मारपीट की। इतना ही नहीं युवक काउंटर के गल्ले में रखे 50 हजार रुपये भी ले उड़े।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विरेंद्र यादव (30) यादव फैमिली ढाबा नाम से ढाबे का संचालन संबलपुरी के पास बाईपास रोड पर किया जाता है। पीड़ित ने बताया कि घुरु निवासी राहुल यादव चार से पांच दिन पहले अपने साथियों के साथ ढाबे पर आया और शराब के नशे में हंगामा करने लगा। विरेन्द्र यादव ने उसे ऐसा करने से रोका और ढा़बे से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद राहुल बदला लेना की मंशा से अपने 15 से 20 साथियों के साथ बीती रात 11 बजे के करीब ढाबे पर पहुंचा और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगाों ने ढाबे पर बैठे अन्य ग्राहकों के साथ भी मारपीट और लूट की। आरोपियों ने ढाबा संचालक से मारपीट के साथ ही काउंटर के गल्ले से 50 हजार रुपए की लूट भी की गई। विरेंद्र यादव ने सकरी थाने में इसकी शिकायत की है। मामले मे पुलिस ने राहुल यादव और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें