धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता
- फोटो : फाइल फोटो
बिलासपुर की बिल्हा सीट से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किये घोषणा पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों की चिंता करते हुए यह घोषणा पत्र जारी किया गया है। जिसमें किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारी- कर्मचारियों, बुजुर्गों, शिक्षकों, एसटी, एस सी व पिछड़ा वर्ग जैसे सभी वर्गों की चिंता की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पांच सालों तक शासन किया किन्तु उन्होंने केवल सत्ता पाने के लिये झूठे घोषणा पत्र जारी किया था जिससे छत्तीसगढ़ के सभी जनता का भरोसा टूट चुका है किन्तु इस घोषणा पत्र से जनता का जो भरोसा टूटा था, विश्वास टूटा था वह अब पुनः वापस आएगा।
धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह घोषणा पत्र पुरी तरह से छत्तीसगढ़ के विकास और विश्वास का घोषणा पत्र है। छत्तीसगढ़ के नागरिकों की विकासात्मक आकांक्षाओं को समझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों से घोषणा पत्र के रूप में अपनी गारंटी दी है। इस गारंटी के दम पर हम पुनः छत्तीसगढ़ को तरक्की की राह पर आगे ले कर जाएंगे।
भाजपा प्रत्याशी कौशिक ने कहा कि भाजपा का रिकॉर्ड है कि हमारा चुनाव घोषणा पत्र सिर्फ घोषणा मात्र नहीं बल्कि हमारे लिए ये संकल्प पत्र होता है। बिना किसी विवाद के एक संकल्प को परिपूर्ण करते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी। जिसे पूरे 15 साल तक डॉ रमन सिंह विकास की राह पर ले गये हैं। जिसे कांग्रेस की सरकार ने पिछले पांच सालों में पीछे ढकेल दिया है और भारी मात्रा में भ्रष्टाचार किया है और अब फिर से छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचारियों से मुक्त करने का समय आ चुका है।