फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Jail: बिलासपुर जेल में कैदी की निर्मम हत्या, सीमेंट स्लैब से सिर पर कई वार; सुरक्षा पर उठे सवाल

Tue, 23 Jun 2026 07:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन बंदी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन कैदियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ हो गया है।
विज्ञापन
जेल में कैदी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जेल परिसर के भीतर एक विचाराधीन बंदी की पत्थरनुमा सीमेंट के स्लैब से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 25 वर्षीय नीलू जगत के रूप में हुई है, जो कोटा का निवासी था। वह किसी मामले में विचाराधीन बंदी के तौर पर सेंट्रल जेल में बंद था। सुबह करीब 9:30 बजे जेल के ई-1 बैरक में यह वारदात हुई। 40 वर्षीय कैदी राजेश राय, निवासी चामरी, जिला मुंगेली ने नीलू जगत पर अचानक हमला किया।

आरोपी ने बैरक में घुसकर सीमेंट के भारी ढक्कन से नीलू के सिर पर कई वार किए। नीलू गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। जेल कर्मियों ने तत्काल घायल बंदी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
सूत्रों के अनुसार, आरोपी राजेश राय पहले से ही गंभीर अपराधी है। वह तीन हत्याओं और दो हत्या के प्रयास के मामलों में सजा काट रहा है। ऐसे गंभीर अपराधों में बंद कैदी द्वारा जेल के भीतर वारदात को अंजाम देना चिंताजनक है। इससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस और जेल अधिकारियों ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारी बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से पूछताछ कर रहे हैं। सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी बंदी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें