फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर सड़क हादसा: ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Mon, 22 Jun 2026 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में राजीव गांधी चौक ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच बाइक सवार दो युवक तिफरा की ओर से राजीव गांधी चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे चार पहिया वाहन से जा भिड़ी।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


हादसे के बाद ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें