बिलासपुर में गनियारी कोटा रोड पर कार सवारों के स्टंटबाजी करने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए कार चालाक का 9800 रुपये का चालान किया है।
बिलासपुर में गनियारी कोटा रोड पर कार सवारों के स्टंटबाजी करने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए कार चालाक का 9800 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति द्वारा अपने कार पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को थाना यातायात निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा त्वरित संज्ञान में लिया जाकर उक्त वाहन का नंबर ट्रेस कर संबंधित गाड़ी मालिक के पता पर नोटिस भेज कर थाना में उस वाहन को तलब किया गया। गाड़ी में ब्लैक फिल्म भी लगी हुई है, जिसे मौके पर तत्काल उतरवाकर पूछताछ की गई। जो अपना नाम अनूप डेविड पिता लोहना डेविड पता वार्ड नंबर 12 विद्युत नगर तिफरा का होना बताया, उसने दो दिन पहले गनियारी कोटा रोड पर अपने कार से स्टंट करना स्वीकार किया। जिसके खिलाफ एमव्ही एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत 9800 रुपये का चालान काटकर कार्रवाई की गई।